हाइटेंशन तार गिरा एक की मौत

Updated at :11 Oct 2013 2:16 AM
विज्ञापन
हाइटेंशन तार गिरा  एक की मौत

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के चरका गांव के बहियार में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से अरुण साह (38) की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार देर रात की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चरका निवासी अरुण साह बुधवार की रात अपने खेत में लगे फसल को देखने के लिये गये थे. इस […]

विज्ञापन

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के चरका गांव के बहियार में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से अरुण साह (38) की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार देर रात की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चरका निवासी अरुण साह बुधवार की रात अपने खेत में लगे फसल को देखने के लिये गये थे.

इस दौरान उसके ऊपर हाइटेंशन तार गिर गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इधर, सूचना मिलते ही पथरगामा पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. वहीं अंचल प्रशासन की ओर से विधवा गायत्री देवी को 10 हजार रुपये का चेक दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola