शिक्षकों ने स्कूलों में जड़ा ताला

Updated at :16 Jul 2013 1:34 PM
विज्ञापन
शिक्षकों ने स्कूलों में जड़ा ताला

गोड्डा : प्राथमिक शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर स्कूलों में ताला जड़ दिया. शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय व नव प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित करते हुए मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. इधर, शिक्षक नेता चक्रधर यादव […]

विज्ञापन

गोड्डा : प्राथमिक शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर स्कूलों में ताला जड़ दिया. शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय व नव प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित करते हुए मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया.

इधर, शिक्षक नेता चक्रधर यादव व संयोजक ईश्वर हेंब्रम की अगुवाई में स्कूल अवधि के समय शिक्षक प्रखंड स्तर पर बीआरसी भवन के समक्ष धरना पर डटे रहे. प्रदेश प्रवक्ता देवनंदन साह ने कहा कि शिक्षक जबतक मांगें पूरी नहीं हो जाती, रोजाना स्कू ल जाने के समय बीआरसी भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola