मापदंड पर खरा उतरेगी कंपनी : नवीन

गोड्डा : जिंदल कंपनी के चेयरमैन सह सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि जिंदल पावर प्लांट के लिए स्थानीय रैयतों ने स्वेच्छा से जमीन उपलब्ध करायी है. नयी ऊर्जा व उत्साह के साथ कंपनी काम करेगी. संताल परगना का पहला पावर प्लांट के रूप में आधारशिला रखी गयी है. इसके प्रेरणास्त्रोत अपने पिता ओपी जिंदल […]
गोड्डा : जिंदल कंपनी के चेयरमैन सह सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि जिंदल पावर प्लांट के लिए स्थानीय रैयतों ने स्वेच्छा से जमीन उपलब्ध करायी है. नयी ऊर्जा व उत्साह के साथ कंपनी काम करेगी. संताल परगना का पहला पावर प्लांट के रूप में आधारशिला रखी गयी है.
इसके प्रेरणास्त्रोत अपने पिता ओपी जिंदल को बताते हुए कहा कि यह उनकी सोच में शामिल था. कहा कि यहां की धरती महान है. जहां तिलका मांझी, बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू जैसे महान देशभक्तों ने जन्म लिया. राज्य व राष्ट्र के विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है.
पावर उत्पादन के लिए जितपुर कोल ब्लॉक में बिजली का उत्पादन होगा. 3.5 साल में प्लांट तैयार हो जायेगा. इससे बिजली की समस्या का समाधान होगा. कंपनी के विकास के साथ क्षेत्र का विकास का पूरा ध्यान रखा जायेगा.
स्कूल कॉलेज के साथ देश के नामी अस्पताल के साथ करार किया गया है. पानी के लिए स्थानीय गांव में बोरबेल किया गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक व सांसद से मार्ग दर्शन मिला है. कहा कि जिंदल कंपनी की तरह नहीं बल्कि आम लोगों की तरह काम करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










