मुआवजे की मांग पर कारगिल चौक किया जाम

Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : शहर में रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को कारगिल चौक को जाम कर दिया. मृतक के परिजन व मजदूरों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर से वाहनों की कतार […]

विज्ञापन

गोड्डा : शहर में रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को कारगिल चौक को जाम कर दिया. मृतक के परिजन व मजदूरों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गयी. कारगिल चौक पर सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे. मालूम हो कि फसिया डेंगाल मुहल्ले में बड़ा केंदुआ के मजदूर हेमंत रमाणी की मौत हो गयी थी. वह पोल खड़ा कर रहा था.पोल खड़ा करने के दौरान संवेदक व मुंशी ने शट डाउन नहीं लिया था. जिसके कारण वह 11 हजार करंट की चपेट में आ गया. घटना में चरण हांसदा नामक मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
बगैर मुआवजा दिये संवेदक गायब
बताया जाता है कि गुप्ता एंड संस फर्म के संवेदक के साथ मजदूर काम कर रहा था.घटना के बाद काम करा रहे संवेदक व मुंशी मौके से फरार हो गये. और तो और विभाग ने भी हाथ खड़े कर लिए. विभाग का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा और न ही इस मामले में सक्रियता दिखायी. मजदूर के परिजन सहायता की आस में अस्पताल में पड़े रहे. जब दूसरे दिन भी कोई देखने नहीं पहुंचा तो परिजन सहित मजदूर आक्रोशित हो गये और मांगों को लेकर कारगिल चौक को जाम कर दिया.
बेहोश हो रही थी मृतक की पत्नी
सड़क पर अपने पति के शव को देख मृतक की पत्नी रो-रोकर बेहोश हो रही थी. मृतक को तीन बच्चियां हैं. सभी का रो रोकर बुरा हाल था. सड़क पर घंटो शव पड़े रहने के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा. हालांकि मृतक के परिजन को 10 हजार का मुआवजा दिया गया तो प्रदर्शनकारी सड़क से हटे. परिजन कंपनी से चार लाख का मुआवजा मांग रहे थे.
दो अंचल के चक्कर में फंसा रहा पेच
दो अंचल के चक्कर में मुआवजे का पेच फंस गया. काफी देर तक माथापच्ची होती रही. इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी विवेक सुमन व अंचलाधिकारी प्रदीप शुक्ला भी मौजूद रहे. शव को उठाने में भी देरी होती रही.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola