महगामा प्रमुख के बचाव में उतरे विधायक

गोड्डा : महगामा प्रमुख मो युनूस के बचाव में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव उतर गये हैं. इस मामले पर श्री यादव ने प्रेस वार्ता की. श्री यादव ने बताया कि पूर्व में भी प्रमुख व बीडीओ के बीच विकास कार्यों को लेकर अनबन हुई थी. बीडीओ की मनमानी से ऊब चुके महगामा के सभी पंचायत […]
गोड्डा : महगामा प्रमुख मो युनूस के बचाव में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव उतर गये हैं. इस मामले पर श्री यादव ने प्रेस वार्ता की. श्री यादव ने बताया कि पूर्व में भी प्रमुख व बीडीओ के बीच विकास कार्यों को लेकर अनबन हुई थी. बीडीओ की मनमानी से ऊब चुके महगामा के सभी पंचायत समिति सदस्य मांगों को लेकर धरने पर थे.
इसकी सूचना उपायुक्त तक को भी दी जा चुकी थी. बताया कि बीडीओ पूर्वाग्रह से ग्रसित थे. इसको लेकर ही झूठे केस में प्रमुख सहित अन्य को फंसाने का काम किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय होना चाहिए. दोनों पक्षों की जांच होनी चाहिए. बता दें कि सोमवार को धरना स्थल को लेकर बीडीओ और प्रमुख में तू-तू, मैं-मैं हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




