कार के धक्के से साइकिल सवार घायल
Updated at : 18 May 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : कार के धक्के से एक युवक पुल के नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर पुल के पास की है. घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि गुरुवार को 22 वर्षीय राजा साह साइकिल से […]
विज्ञापन
गोड्डा : कार के धक्के से एक युवक पुल के नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर पुल के पास की है. घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखनी गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि गुरुवार को 22 वर्षीय राजा साह साइकिल से गैस सिलिंडर लेकर अपने गांव मखनी जा रहा था. इसी बीच जमनी की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गया.
पुल के नीचे जा गिरा युवक: धक्का लगने के बाद साइकिल सवार सीधे पुल के नीचे जा गिरा. युवक का बायां पैर टूट गया है. सिर व हाथ में भी गंभीर चोट आयी है. युवक को इलाज के लिये गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया है. फिलहाल युवक की हालत स्थिर बतायी जाती है. मामले की जानकारी पुलिस को मिल गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




