बीड़ी व तंबाकू का सेवन करना पड़ा महंगा

Updated at : 14 Dec 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
बीड़ी व तंबाकू का सेवन करना पड़ा महंगा

गोड्डा नगर : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के घटियारी पंचायत के कैराबाड़ी गांव के गणेश मुर्मू को माउथ कैंसर हो गया है. हालत खराब होने पर उसे परिवार वालों ने 17 दिसंबर को रात करीब 8:30 बजे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने पीड़ित को भर्ती कर […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के घटियारी पंचायत के कैराबाड़ी गांव के गणेश मुर्मू को माउथ कैंसर हो गया है. हालत खराब होने पर उसे परिवार वालों ने 17 दिसंबर को रात करीब 8:30 बजे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने पीड़ित को भर्ती कर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पीके सिन्हा व डॉ अमोद कुमार मिश्र के पास भेज दिया. बुधवार को दोनों चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है.

पुत्र शिवचरण मुर्मू ने बताया कि पांच माह से गणेश मुर्मू की हालत खराब बनी हुई है. बीड़ी व खैनी के लगातार सेवन के कारण उनके मुंह में घाव हो गया. पहले तो पता नहीं चला लेकिन धीरे-धीरे घाव ने विकराल रूप ले लिया. चेहरे के दाहिने साइड में मांस का लोथड़ा बह रहा है. पत्नी संझली हेंब्रम व पुत्र शिवचरण मुर्मू उनको ठीक कराने को लेकर परेशान हैं. चिकित्सकों द्वारा अस्पताल से पीड़ित को रिम्स रेफर कर दिया गया है. लेकिन उसके परिजन पैसे के इंतजाम करने में लगे हुए हैं. पैसे का इंतजाम होने पर गुरुवार को परिजन रोगी को रिम्स लेकर जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola