पथरगामा में ऑटो व मैजिक की टक्कर में वृद्धा की मौत

Updated at : 31 Oct 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
पथरगामा में ऑटो व मैजिक की टक्कर में वृद्धा की मौत

पथरगामा : प्रखंड के महुआसोल पेट्रोल पंप समीप एक ऑटो रिक्शा व मैक्सिमो वाहन के आमने सामने से हुई टक्कर में ऑटो पर बैठी 65 वर्षीय महिला बिंदो देवी सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गयी. इलाज के लिए पथरगामा ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर […]

विज्ञापन

पथरगामा : प्रखंड के महुआसोल पेट्रोल पंप समीप एक ऑटो रिक्शा व मैक्सिमो वाहन के आमने सामने से हुई टक्कर में ऑटो पर बैठी 65 वर्षीय महिला बिंदो देवी सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गयी. इलाज के लिए पथरगामा ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पीएन दर्वे ने मौत की पुष्टि की है.

महिला के बाएं हाथ सहित शरीर के अंदर अत्यधिक चोट होने के कारण रक्त स्राव से मौत की जानकारी दी गयी है. मृतका अपनी बेटी के घर गोड्डा चिलौना से छठ पर्व कर 13 वर्षीय नाती सुदामा साह के साथ महगामा के मोधरा गांव जा रही थी. वो ऑटो में बैठीं थीं. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति पहुंच कर घायल को अस्पताल पहुंचाया. नगर पंचायत के अध्यक्ष अजीत सिंह भी पहुंचे व मृतका के परिजनों को ढांढस बांधा व हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola