आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस का शिकंजा दुखद : ताला मरांडी

Updated at : 22 Jun 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस का शिकंजा दुखद : ताला मरांडी

गोड्डा : विस समिति की बैठक में भाग लेने आये बोरियो विधायक ताला मरांडी ने छात्रों के अधिकार की वकालत की है. हाइस्कूल बहाली में आंदोलन करने वाले गोड्डा के छात्रों के हितों के पक्ष मे उतरें. किसान भवन में इस बाबत उठाये गये प्रश्न के जवाब में कहा कि छात्रों के प्रदर्शन के अधिकार […]

विज्ञापन

गोड्डा : विस समिति की बैठक में भाग लेने आये बोरियो विधायक ताला मरांडी ने छात्रों के अधिकार की वकालत की है. हाइस्कूल बहाली में आंदोलन करने वाले गोड्डा के छात्रों के हितों के पक्ष मे उतरें. किसान भवन में इस बाबत उठाये गये प्रश्न के जवाब में कहा कि छात्रों के प्रदर्शन के अधिकार को सरकार छीनना चाहती है.

इसपर कहा कि यदि छात्र हाइस्कूल में बहाली को लेकर अपना विरोध शांतिपूर्ण ढंग से दर्ज कराना चाह रहे थे तो जिला प्रशासन को परेशान नहीं होना चाहिये था. बताया कि यह छात्रों का अधिकार है. सरकार का समर्थन व विरोध दोनों लोकतंत्र के पहलू है. लेकिन प्रदर्शन व आंदोलन हिंसक नहीं होना चाहिये. यदि हिंसक हो तभी जिला प्रशासन को पहल करनी चाहिये.

बताया कि यह काफी दुखद है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने शिकंजा कसने का काम किया है. इससे समाज मे सभी वर्ग के लोगों के बीच असंतोष पैदा होगा. सरकार को निंदा करने करने वालों को बराबर तवज्जो देना चाहिये ताकि अपनी कमजोरियों को दूर किया जा सके.

गोड्डा जिले को आरक्षित सूची में शामिल नहीं करने वाले को मिले सजा
हाइस्कूल शिक्षकाें की बहाली में गोड्डा जिले को आरक्षित नहीं करने पर बोरियो विधायक ने भी दुख जताया. कहा कि जिले के दो दो प्रखंड अधिसूचित क्षेत्र हैं, लेकिन सरकार के अधिकारियों ने जिस मंशा से गोड्डा जिले को आरक्षित सूची से बाहर करने का काम किया है उन लोगों को दंडित किया जाना चाहिये. बताया कि सरकार के इस कदम से स्थानीय छात्रों के हक को मारा जायेगा. सरकार के खिलाफ रोष होना स्वाभाविक है. मौके पर सुजीत कुमार दुबे भी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola