Giridih News :मारपीट कर महिला को किया घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2024 10:58 PM
Giridih News :बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैडीह मे शनिवार रात इम्तियाज अंसारी व उसकी पत्नी सबजाना खातून ने देवरानी रुकसाना खातून की जमकर पिटाई कर दी.
बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैडीह मे शनिवार रात इम्तियाज अंसारी व उसकी पत्नी सबजाना खातून ने देवरानी रुकसाना खातून की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला के भाई व पिता को सूचना मिलने पर रविवार शाम चार बजे बिरनी पुलिस को साथ लेकर महिला के सलैडीह पहुंचे व इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. महिला को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. रुकसाना खातून ने बताया कि शनिवार की रात उसका बेटा पानी का नल खोलने की बात कह गोतनी मारपीट करने लगी. पुत्र की आवाज सुनकर दौड़ी, तो गोतनी ने मारपीट की. घटना की खबर सुनकर उसके पिता व भाई आये और समझा बुझाकर पुनः घर लौट गये. वहीं, मेरा एक छोटा भाई मेरे घर ही रह गया. शनिवार की रात लगभग 12 बजे मेरा छोटे भाई मो अताउल्लाह मेरा चादर ओढ़कर पेशाब करने के लिए गया तो भैंसुर मुझे समझकर मेरे साथ मारपीट की. हो हल्ला सुनकर रात ग्रामीण पहुंचे और उसकी जान बचायी. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली थी. पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










