गैस सिलेंडर लदा वाहन पलटा, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार को गैस सिलेंडर लदा वाहन पलटने से वाहन का चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि कुलगो इंडेन ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी का डिलिवरी वाहन डुमरी से कुलगो की ओर जा रहा था. इसी दौरान […]

विज्ञापन

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार को गैस सिलेंडर लदा वाहन पलटने से वाहन का चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि कुलगो इंडेन ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी का डिलिवरी वाहन डुमरी से कुलगो की ओर जा रहा था. इसी दौरान वाहन बिजली पोल से टकराते हुए असंतुलित होकर पलट गया. दुर्घटना में चालक जामतारा निवासी सैफ खान और वाहन में उसके साथ बैठा शशि कुमार घायल हो गया. दोनों को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शशि कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola