बराकर नदी से ट्रैक्टर व जेनेरेटर जब्त

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग रोड : सरिया थाना क्षेत्र राजदाह धाम में गुरुवार को लॉकडाउन के उल्लंघन की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली. सूचना मिलते ही सरिया बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा व सरिया अंचल निरीक्षक आरएन चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक राम स्वरूप सिंह व पुलिस के जवान पहुंचे. इस दौरान राजदहधाम स्थित बराकर नदी में करीब 7-8 की […]

विज्ञापन

हजारीबाग रोड : सरिया थाना क्षेत्र राजदाह धाम में गुरुवार को लॉकडाउन के उल्लंघन की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली. सूचना मिलते ही सरिया बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा व सरिया अंचल निरीक्षक आरएन चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक राम स्वरूप सिंह व पुलिस के जवान पहुंचे. इस दौरान राजदहधाम स्थित बराकर नदी में करीब 7-8 की संख्या में लोग जेनेरेटर चलाकर मछली पकड़ने की कोशिश करते हुए देखे गये. हालांकि मौके पर पुलिस को देखकर सभी लोग भागने में सफल रहे. जबकि उक्त स्थल से पुलिस ने एक ट्रैक्टर और जेनेरेटर जब्त कर सरिया थाना लाया गया है. इसकी पुष्टि सरिया थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola