साधु के वेश में तीन लोगों ने महिला से ठगे जेवर

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर पंच मंदिर रोड में शनिवार को साधु के वेश में आये तीन ठगों ने एक महिला को से सोने की चेन और मंगलसूत्र की ठग कर भाग गये.

विज्ञापन

गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर पंच मंदिर रोड में शनिवार को साधु के वेश में आये तीन ठगों ने एक महिला को से सोने की चेन और मंगलसूत्र की ठग कर भाग गये. भुक्तभोगी महिला पचंबा थाना इलाके के मारवाड़ी मुहल्ला निवासी रितेश शर्मा की पत्नी है. इसे लेकर रितेश शर्मा ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार रितेश शर्मा की पत्नी किसी काम से शनिवार को मकतपुर स्थित पंच मंदिर रोड की ओर जा रही थी. इसी बीच साधुओं के वेश में तीन ठग पहुंचे और महिला को अपने जाल में फंसा लिया. कहा कि तुम्हारा पति बीमार रहता है और घर में परेशानियां भी हैं. यह सुन कर महिला ठगों की शिकार हो गयी. इसके बाद तीनों ठगों ने कहा कि सभी जेवरात खोल कर एक कपड़े में रख दो और 51 कदम चल कर वापस आओ. महिला ने साधु के कहने पर अपने गले से सोने की चेन ओर मंगलसूत्र खोल कर एक कपड़े में रख कर दे दिया और आगे बढ़ गयी. जब वापस 51 कदम चल कर वापस लौटी तो देखा कि तीनों ठग वहां नहीं है. इसके बाद भुक्तभोगी महिला ने अपने पति को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर रितेश शर्मा ने नगर थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. संवाददाता : मृणाल कुमार

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola