गिरिडीह के बिरनी में सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 24 साल का युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बाइक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरनी थाना क्षेत्र में कार और बाइक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को रांची के रिम्स रेफर किया गया है. पुलिस ने वाहन जब्त किए.

विज्ञापन

बिरनी. सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी पुल के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

मृतक की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के महेशमरवा निवासी सदानंद तुरी (45) के रूप में हुई है. वहीं, घायल की पहचान जितकुंडी निवासी मुन्नी तुरी (24) के रूप में की गयी है.

समधी के घर से सरिया जा रहे थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार, सदानंद तुरी अपने समधी के घर जितकुंडी आये हुए थे. मंगलवार को वह अपने समधी के पुत्र मुन्नी तुरी के साथ बाइक से सरिया जा रहे थे.

ये भी पढ़ें: भंडारीडीह में घर की दीवार काटकर 5 लाख के जेवर व नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

इसी दौरान जितकुंडी पुल के पास सरिया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. हादसे में सदानंद तुरी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मुन्नी तुरी गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायल को रिम्स किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मुन्नी तुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया.

सूचना मिलने पर बिरनी थाना के एएसआइ शंभू सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है.

आवेदन मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

एएसआइ शंभू सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. शव को थाना लाया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola