दुबई में फंसे रामेश्वर की चिंता में परिवार, सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार

Updated:
विज्ञापन

रामेश्वर दास के परिजन | Prabhat Khabar Network

दुबई में टूरिस्ट वीजा पर गए गिरिडीह के रामेश्वर दास वहां फंस गए हैं. परिजनों ने सरकार से उनकी सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड क्षेत्र के अटका गांव निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास दुबई में फंस गया है. पिछले पांच दिनों से परिजनों से उसकी बातचीत नहीं हो पा रही है और मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है. इससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं. परिजनों ने सरकार और संबंधित विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रामेश्वर दास की सुरक्षित वतन वापसी कराने की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह मई को टूरिस्ट वीजा पर गया था दुबई

परिजनों के अनुसार, रामेश्वर दास छह मई 2026 को रोजी-रोटी की तलाश में एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था. उसे वहां ट्रांसमिशन लाइन में काम दिलाने की बात कही गयी थी. परिवार ने बताया कि विदेश भेजने के लिए कर्ज भी लिया गया था, ताकि रामेश्वर काम कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सके.

वादा किया काम नहीं मिला, बढ़ी परेशानी

परिजनों का कहना है कि दुबई पहुंचने के बाद रामेश्वर को ट्रांसमिशन लाइन में काम नहीं दिया गया, बल्कि दूसरी कंपनी में काम पर लगा दिया गया. काम की जानकारी नहीं होने के कारण उसने वहां काम छोड़ दिया. इसके बाद वीजा और पासपोर्ट को लेकर उसकी परेशानी बढ़ गयी और वह दुबई में फंस गया.

पांच दिनों से मोबाइल स्विच ऑफ

प्रवासी रामेश्वर कुमार की फ़ाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
प्रवासी रामेश्वर कुमार की फ़ाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

बताया गया कि करीब चार महीने से रामेश्वर घर लौटने के लिए परेशान है. पिछले पांच दिनों से उसका परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है. मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिलने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. परिवार के लोग उसकी सुरक्षित वापसी को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं.

सिकंदर अली ने परिजनों से ली जानकारी

मामले की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकंदर अली अटका गांव पहुंचे और रामेश्वर दास के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली. उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही रामेश्वर की सुरक्षित वतन वापसी के लिए आवश्यक स्तर पर पहल करने की बात कही.

सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

परिजनों ने सरकार और संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रामेश्वर से संपर्क नहीं होने के कारण परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं. सरकार आवश्यक कार्रवाई कर उसकी सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola