अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 5:29 AM
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी बेंगाबाद. बेंगाबाद पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. कर्णपुरा पंचायत के बिजलीबथान गांव में चलाये गये छापेमारी के दौरान पुलिस को विशेष सफलता हाथ नहीं लगी. थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबार की सूचना पर बिजलीबथान गांव में छापेमारी […]
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी बेंगाबाद. बेंगाबाद पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. कर्णपुरा पंचायत के बिजलीबथान गांव में चलाये गये छापेमारी के दौरान पुलिस को विशेष सफलता हाथ नहीं लगी.
थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबार की सूचना पर बिजलीबथान गांव में छापेमारी की गयी. पुलिस की कार्रवाई से कारोबारी सतर्क हो गये. जिस कारण पुलिस को विशेष सफलता नहीं मिली. बताया कि एक दिव्यांग महिला के घर में महुआ शराब बनाने की तैयारी चल रही थी.
उक्त महिला को डांट-फटकार के बाद आगे से इस धंधे को नहीं करने की नसीहत दी गयी. बताया कि उसके घर से मिले जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि आगे भी कार्रवाई की जायेगी और धंधेबाजों को जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










