Giridih News: गिरिडीह गली प्रीमियर लीग में खिलाड़ी कर रहे प्रतिभा का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: बेंगाबाद के पेसराटांड़ खेल मैदान में गिरिडीह गली प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने लीग का उदघाटन किया. प्रीमियर लीग में जिले के विभिन्न स्थानों से खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

सभी खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन से खिताब को जीतने का पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं. थाना प्रभारी ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर है. बस सही दिश में आगे बढ़ने की जरूरत है. कहा सही मार्गदर्शन में किया गया प्रयास सफलता की ओर आगे बढ़ाती है. आयोजक बसंत कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के टीम भाग ले रही है. खिलाड़ियों को बड़े मैचों के अनुसार सुविधा और खेल के नियमों का पालन कराते हुए प्रदर्शन का मौका दिया जा रहा है. खेल का प्रसारण भी उच्च क्वालिटी के मैचों के तर्ज पर कराया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को सीखने और उसका अनुसरण कर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके. कहा विजेता और उप विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है. खेल को सफल बनाने के लिए उपेंद्र कुमार वर्मा, विनय प्रजापति, दिवाकर वर्मा की टीम लगी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola