चार पहिया वाहन के धक्का से अधेड़ की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर गांडेय थाना क्षेत्र के डेवनडीह के पास शनिवार की रात हुई सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गांडेय. गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर गांडेय थाना क्षेत्र के डेवनडीह के पास शनिवार की रात हुई सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे सड़क पार कर रहे देवनडीह निवासी 55 वर्षीय वासुदेव रवानी पिता किशुन रवानी को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया. इससे वासुदेव की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने देवनडीह में रोड जाम कर दिया. इधर, सूचना पर गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों को समझाने में जुट गयी. समाचार लिखे जाने तक रोड जाम था. .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola