विवाहिता की कुएं में डूबने से मौत, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बुधवार की देर रात एक विवाहिता मौत कुआं में संदेहास्पद स्थिति में डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोलडीह निवासी छोटेलाल राणा की 34 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

गांडेय. बुधवार की देर रात एक विवाहिता मौत कुआं में संदेहास्पद स्थिति में डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोलडीह निवासी छोटेलाल राणा की 34 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है. सूचना पाकर अहिल्यापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सुनीता का पति छोटेलाल राणा सूरत में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है. विवाहिता की मौत के मामले में मृतका की मां मंजू देवी ने अहिल्यापुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय कि गुहार लगायी है. उसने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है. अहिल्यापुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार विष्ट ने बताया कि घटना कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है. मृतका के मां के आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola