Giridih News :सोशल मीडिया पर लिखा जहर खाने वाली हूं, बचा सको तो आ जाओ
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 10:50 PM
Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां किराये के मकान में रह रही 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतका के भाई ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उसकी बहन ने उसे मैसेज कर लिखा था कि वह जहर खाने वाली है और अगर बचा सकते हो तो आकर बचा लो. मैसेज मिलते ही वह घबराकर आनन-फानन में बरगंडा स्थित उसके कमरे पर पहुंचा. वहां पहुंचने पर देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. इसके बाद उसने शोर मचाया और मकान मालिक समेत आसपास के लोगों को बुलाया. दरवाजा तोड़कर जब सभी अंदर घुसे तो देखा कि उसकी बहन पंखे से लटकी हुई थी.
सूचना पर पहुंची पुलिस
तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार एवं एसआई उपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के कारणों की पड़ताल हो रही है. प्रथम दृष्टया इसके पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










