Giridih News: घर से दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की संदेहास्पद मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: मृतक के पिता परमेश्वर ठाकुर (अहारडीह) ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि 14 सितंबर को गांव के ही जागेश्वर सिंह, रामानंद सिंह व संदीप तुरी ने उसके पुत्र अरविंद ठाकुर को बुलाया और घूमने चला गया. इसके बाद रात में घर नहीं आया. सुबह जब खोजबीन शुरू की तो लोहारी जाने की जानकारी मिली. बताया कि लोहारी में एक लड़के को रात में खदेड़ा गया है. इधर, सोमवार की शाम पुलिस ने लोहारी गांव स्थित एक कुएं से युवक का शव बरामद किया.

विज्ञापन

गांडेय.

करमा पर्व के दिन अपने दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का दो दिन बाद संदेहास्पद स्थिति में एक कुएं से शव बरामद हुआ है. घटना गांडेय थाना क्षेत्र के भोगतिया लोहारी गांव की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता परमेश्वर ठाकुर (अहारडीह) ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि 14 सितंबर को गांव के ही जागेश्वर सिंह, रामानंद सिंह व संदीप तुरी ने उसके पुत्र अरविंद ठाकुर को बुलाया और घूमने चला गया. इसके बाद रात में घर नहीं आया. सुबह जब खोजबीन शुरू की तो लोहारी जाने की जानकारी मिली. बताया कि लोहारी में एक लड़के को रात में खदेड़ा गया है. इधर, सोमवार की शाम पुलिस ने लोहारी गांव स्थित एक कुएं से युवक का शव बरामद किया.

तरह तरह की हो रही है चर्चा

अहारडीह के युवक का लोहारी आना और कुएं में शव मिलने पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है. कोई रात में अनजान युवक को देख खदेड़ने और भागने के क्रम में कुएं में गिरने की बात कह रहे हैं. वहीं कुछ प्रेम प्रसंग में पिटाई कर कुएं में डाल देने की बात कह रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस मामले में पुलिस लोहारी गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola