Giridih News: मछली मारने गये युवक का शव मिल, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: मृतक के पिता रहमान अंसारी ने कहा कि उनका बेटा मछली मारने की बात कहकर घर से निकाला था. सोमवार शाम चार बजे हो हल्ला हुआ कि पूर्वी नदी पर एक शव पड़ा है. हो हल्ला सुनकर हम भी देखने गये. यहां पर आने के बाद पता चला कि पुत्र इसराफिल अंसारी का शव है.

विज्ञापन

जमुआ थाना क्षेत्र राईयोडीह पूर्वी नदी में खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान राईयोडीह गांव की 28 वर्षीय इसराफिल अंसारी पिता रहमान अंसारी के रूप में हुई है. इस बाबत मृतक के पिता रहमान अंसारी ने कहा कि उनका बेटा मछली मारने की बात कहकर घर से निकाला था. सोमवार शाम चार बजे हो हल्ला हुआ कि पूर्वी नदी पर एक शव पड़ा है. हो हल्ला सुनकर हम भी देखने गये. यहां पर आने के बाद पता चला कि पुत्र इसराफिल अंसारी का शव है. कहा कि उसके सिर पर जख्म था और कान से खून बह रहा था. इसे देखकर परिजनों ने हत्या कर आशंका व्यक्त की है. खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार का आवेदन मृतक परिवार द्वारा दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola