धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, 461 यात्री पकड़े गये; 4.16 लाख जुर्माना वसूला
टिकट चेक करते ट्रेन टिकट एग्जामिनर
धनबाद रेल मंडल में टिकट जांच अभियान चलाकर 461 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इन पर ₹4.16 लाख का जुर्माना लगाया गया.
सरिया. धनबाद रेल मंडल में मंगलवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन समेत मंडल के विभिन्न स्टेशनों और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में की गयी जांच के दौरान कुल 461 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 4,16,650 रुपये वसूले गये.
बिना टिकट यात्रा करने वाले पकड़े गये
अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराये सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की गयी. पकड़े गये यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया. साथ ही उन्हें भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गयी.
ये भी पढ़ें: विकास कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, परवीन-11 गुमगी ने नौ विकेट से जीता पहला मैच
टिकट काउंटरों पर दिखी यात्रियों की भीड़
टिकट जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी. धनबाद रेल मंडल की ओर से लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा.
धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने की अपील की है. साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पास उपलब्ध टिकट की श्रेणी के अनुसार ही यात्रा करें.
इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए