नदी में तैरता मिला वृद्ध महिला का शव

Updated at : 10 Jun 2024 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में तैरता मिला वृद्ध महिला का शव

गुनियाथर ओपी क्षेत्र के चिरुडीह स्थित बढ़नेर नदी में रविवार की सुबह 65 वर्षीय महिला का शव पानी में तैरता हुआ पाया गया.

विज्ञापन

देवरी. गुनियाथर ओपी क्षेत्र के चिरुडीह स्थित बढ़नेर नदी में रविवार की सुबह 65 वर्षीय महिला का शव पानी में तैरता हुआ पाया गया. शव की पहचान चिरुडीह के टोला रनवाशेर निवासी सुमिया देवी पति स्व. मदेली भुला के रूप में हुई. परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुमिया शनिवार को ही घर से निकली थी. घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी. आशंका जतायी जा रही है कि सुमिया देवी स्न्नान करने या शौच के लिए नदी गयी होगी, जहां वह डूब गयी. नदी में जहां शव मिला, वहां 10-12 फीट गड्ढा है. नदी में शव रहने की सूचना पर गांव के लोग साथ-साथ महिला के परिजन पहुंचे. इसके बाद शव की पहचान हुई. सूचना पर गुनियाथर ओपी के प्रभारी श्रीकांत कुमार चिरुडीह पहुंचकर घटना की जानकारी ली. मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola