Giridih News :चहाल की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी भेलवाघाटी कैंप द्वारा शनिवार को भेलवाघाटी स्थित सलैयाटांड़ फुटबॉल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें चहाल की टीम विजयी रही.

विज्ञापन

एसएसबी 35वीं वाहिनी भेलवाघाटी कैंप ने किया था आयोजन

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी भेलवाघाटी कैंप द्वारा शनिवार को भेलवाघाटी स्थित सलैयाटांड़ फुटबॉल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल चहाल व सागबारी की टीम के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक मैच गोलरहित रहा. इसके बाद ट्राइब्रेकर का खेल करवाया गया. इसमें चहाल की टीम ने 4-3 से जीत हासिल की. इसमें विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. सहायक कमांडेंट संजय कुमार, जिप सदस्य उस्मान अंसारी, भेलवाघाटी व तिलकडीह के मुखिया विकास कुमार व बिनोद हेंब्रम ने पुरस्कार वितरण किया. मौके पर एसएसबी के इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम लाल, भेलवाघाटी थाना के एएसआई परमानंद राम, राकेश कुमार, अजीत कुमार शर्मा, मुस्तकीम अंसारी, अहमद अंसारी, खलील अंसारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola