Giridih News:भाजपाइयों ने तिसरी प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

Giridih News:तिसरी बीडीओ पर कार्रवाई और पीड़ित महिला रेखा देवी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा तिसरी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने धरना दिया.

विज्ञापन

तिसरी. तिसरी बीडीओ पर कार्रवाई और पीड़ित महिला रेखा देवी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा तिसरी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने धरना दिया. संचालन चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने की. मौके पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि प्रखंड में चल रही विभिन्न योजनाओं में बगैर पैसा के बीडीओ कोई काम नहीं करते हैं. दूसरी ओर आवास योजना को पास कराने पहुंची गयीं रेखा देवी के दुर्व्यवहार किया गया. इसलिए सरकार और प्रशासन मामले की शीघ्र जांच पड़ताल करा कर बीडीओ पर कार्रवाई करे, अन्यथा भाजपा उग्र आंदोलन को बाध्य होगी. भाजपाइयों ने बीडीओ के खिलाफ राज्यपाल के नाम पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी विभाग को सौंपा. धरना पर माला सिन्हा, किशुन यादव, प्रकाश पासवान, अनिल विश्वकर्मा, नरेश यादव, उपेंद्र साव, कुणाल सिंह, रेखा देवी, सुनीता देवी, किशुनदेव यादव, संदीप शर्मा, सुनील साव, रवींद्र पंडित, मुकेश प्रजापति, ब्रह्मदेव विश्वकर्मा, जयशंकर शर्मा, अनिल कुमार साव, राजेंद्र विश्वकर्मा, अजय कुमार, महादेव महतो, लालू कुमार यादव, मुकेश यादव, सुधीर कुमार, विकास कुमार, बसंत कुमार, सुरेंद्र कुमार साव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola