सफाई के बहाने उड़ा लिये जेवर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के उदनाबाद गांव में गुरुवार को दो ठगों ने सफाई के बहाने जेवर उड़ा लिये. मामले की सूचना महतोडीह पिकेट को दे दी गयी है. गुरुवार को बाइक सवार दो युवक उदनाबाद गांव पहुंचे. यहां रहने वाले निवासी यदुनंदन राम के घर बाहर बाइक खड़ी कर आवाज लगायी. घर में […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के उदनाबाद गांव में गुरुवार को दो ठगों ने सफाई के बहाने जेवर उड़ा लिये. मामले की सूचना महतोडीह पिकेट को दे दी गयी है. गुरुवार को बाइक सवार दो युवक उदनाबाद गांव पहुंचे. यहां रहने वाले निवासी यदुनंदन राम के घर बाहर बाइक खड़ी कर आवाज लगायी.
घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था. दो महिलाएं बाहर निकलीं तो युवकों ने बताया कि वे पूजा की थाली, घंटी आदि की सफाई करते हैं. इन्हें साफ करने के बाद दोनों युवकों ने कहा कि वे जेवर की भी सफाई करते हैं. महिलाओं ने एक जोड़ा सोने की कान बाली, एक जोड़ा झुमका व अन्य जेवर दिये. युवकों ने सभी जेवर को एक बरतन में रख दिया .
कुछ देर बाद कहा कि अभी थोड़ा समय लगेगा. इसके बाद वे बाइक से कुछ सामान लाने की बात कह कर बाहर निकले और रफूचक्कर हो गये. महिलाओं ने बरतन में ढूंढ़ा तो जेवर गयाबे थे. महतोडीह पिकेट प्रभारी आरएन मुंडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










