मारपीट में चार घायल

Updated:
विज्ञापन

जमुआ : जमुआ थाना अंतर्गत लहंगिया कारूडीह में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट में एक गुट के चार लोग घायल हो गये. प्रथम पक्ष के मो. रजाक अंसारी ने सोमवार को जमुआ थाना को दिये आवेदन में कहा कि वह अपने रैयती जमीन पर दीवार दे रहा था. इसी बीच गांव […]

विज्ञापन

जमुआ : जमुआ थाना अंतर्गत लहंगिया कारूडीह में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट में एक गुट के चार लोग घायल हो गये. प्रथम पक्ष के मो. रजाक अंसारी ने सोमवार को जमुआ थाना को दिये आवेदन में कहा कि वह अपने रैयती जमीन पर दीवार दे रहा था.

इसी बीच गांव के मो. युसूफ अंसारी, मो. इम्तियाज अंसारी, कुंति खातून व इम्तियाज की पत्नी हथियार लेकर वहां पहुंची और गाली-गलौज करते हुए उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. हल्ला सुन उसका पुत्र मो. असलम व भतीजा इम्तियाज वहां पहुंचे तब उसे लाठी व रड से मारकर घायल कर दिया.

जब उसकी पत्नी नगमा खातून उसे बचाने पहुंची तब कुंति खातून ने उसके गले से चांदी की चेन छीन ली. इधर दूसरे पक्ष के मो. युसूफ अंसारी ने जमुआ थाना पुलिस को दिये आवेदन में मो. रजाक अंसारी, मो. असलम समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. कहा कि उसकी जमीन पर रजाक अंसारी जबरन दीवार दे रहा था. मना करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. जमुआ थाना प्रभारी केदार नाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष द्वारा दिये गये आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola