बेंगाबाद में सिलेंडर फटने से बेटा, बहू और सास झुलसे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद प्रखंड के झब्दाटांड़ गांव में शनिवार को गैस चूल्हा जलाने के क्रम में सिलेंडर फट गया,जिसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. ग्रामीण सीताराम की पत्नी कीर्ति देवी रसोई घर में चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थी. घर में उनकी सास बिरना देवी भी मौजूद थी. माचिस […]
विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद प्रखंड के झब्दाटांड़ गांव में शनिवार को गैस चूल्हा जलाने के क्रम में सिलेंडर फट गया,जिसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. ग्रामीण सीताराम की पत्नी कीर्ति देवी रसोई घर में चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थी. घर में उनकी सास बिरना देवी भी मौजूद थी.
माचिस की तिल्ली जलाते सिलेंडर फट गया, जिससे सास व बहू झुलस गयी. बचाव करने पहुंचे सीताराम भी झुलस गये. खबर मिलते ही ग्रामीण जुटे और बालू डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया. घायलों को बेंगाबाद के क्लिनिक में भरती कराया. कीर्ति देवी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
चिलखारी में झुलसी महिला की मौत
देवरी : प्रखंड के चिलखारी गांव में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हुई महिला शांति किस्कू की मौत शनिवार को हो गयी. वहीं इस घटना में झुलसे अन्य घायल शिबू हेम्ब्रम व सोनिया हेंब्रम का इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










