Giridih News: आधार कार्ड के नाम पर वसूली के आरोप में चार हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: मधुबन थाना क्षेत्र के खपेयबेड़ा से चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनाने के नाम पर पैसे की वसूली का आरोप लगाते हुए बीडीओ बीडीओ मनोज कुमार मरांडी से शिकायत की थी. बीडीओ के निर्देश पर मधुबन पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार आधार कार्ड बनाने के नाम से पांच-पांच सौ रुपये तक की मांग कर रहे थे. इसमें कई लोगों ने राशि दे भी दी. शिकायत मिलने पर बीडीओ गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की. पूछताछ में वसूली का मामला सामने आया. बीडीओ ने तत्काल मधुबन थाना को जानकारी दी.इसके बाद चारों को हिरासत में ले लिया गया. जांच में पता चला कि आधार कार्ड बनाने के लिए दूसरी जगह का लॉगिंग को यूज किया जा रहा था. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनाया जाता है. कोई भी व्यक्ति किसी के झांसे में नहीं आएं. प्रखंड मुख्यालय आकर आधार कार्ड आसानी से बनायें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola