17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा का सदस्यता अभियान चतरो से शुरू

चित्र परिचय : 21 – सदस्यता कैंप में उपस्थित जमुआ विधायक केदार हाजरा व अन्य भाजपाई देवरी. भाजपा प्रखंड इकाई का सदस्यता अभियान रविवार को चतरो से शुरू हुआ. प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हाजरा के नेतृत्व में यहां सदस्यता शिविर लगाया गया. कैंप में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. बतौर मुख्य […]

चित्र परिचय : 21 – सदस्यता कैंप में उपस्थित जमुआ विधायक केदार हाजरा व अन्य भाजपाई देवरी. भाजपा प्रखंड इकाई का सदस्यता अभियान रविवार को चतरो से शुरू हुआ. प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हाजरा के नेतृत्व में यहां सदस्यता शिविर लगाया गया. कैंप में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. बतौर मुख्य अतिथि विधायक केदार हाजरा ने कहा कि गांव-गांव में कैंप लगा कर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. प्रत्येक बूथ से 200 लोगों को पार्टी से जोड़ा जायेगा. जिला सदस्यता प्रभारी महादेव दूबे ने बताया कि पंचायत पर्यवेक्षक एवं बूथ पर प्रभारी नियुक्त किया गया है. मौके पर प्रखंड सदस्यता प्रभारी बनारस प्रसाद सिंह, पंकज राम, श्रीराम सिंह, विजय नंदन तिवारी, लाल गोविंद मिश्रा, शंभु कुमार शर्मा, अगनू साव, गौतम तिवारी, कृष्ण मुरारी तिवारी, गजेंद्र राणा, संतोष हाजरा, होरिल हाजरा, प्रकाश हाजरा, जितेंद्र कुमार राय, प्रमोद गिरी, विपिन गिरि, बालेश्वर राय, नवल किशोर तिवारी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें