गिरिडीह. भाजपा की बैठक रविवार को गिरिडीह पूर्वी भाग के प्रखंड अध्यक्ष दीपक पंडित की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है. सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम सौ सदस्य बनाना अनिवार्य है. प्रखंड प्रभारी यदुनंदन पाठक ने कहा कि बूथ स्तर पर जितना ज्यादा सदस्य बनायेंगे, बूथ उतना ही अधिक मजबूत होगा. जिला महामंत्री प्रकाश सेठ ने कहा कि सदस्यता अभियान अब रसीद के माध्यम से नहीं, बल्कि ऑनलाइन हो रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस बारे में विस्तृत जानकारी दी. जिला मंत्री मनोज सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों में कार्यकर्ता स्टॉल लगाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनावें. बैठक में इनके अलावे संदीप कुमार शर्मा, सुबोध यादव, लवण मंडल, गोपाल विश्वकर्मा, मणीलाल साव, अनूप सिन्हा, नेमचंद मंडल, रवींद्र कुमार मंडल, विनोद साव, निर्भय सिंह, रीना मंडल, प्रमीला मेहरा, ब्रह्मदेव तिवारी, सुभाष तिवारी, गंगाधर दास, अवधेश सिंह, केदार वर्मा, दिलीप कुमार सिंह, सुरेंद्र रजक, खिरोधर दास आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
भाजपा ने की सदस्यता अभियान पर चर्चा
गिरिडीह. भाजपा की बैठक रविवार को गिरिडीह पूर्वी भाग के प्रखंड अध्यक्ष दीपक पंडित की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है. सक्रिय सदस्य बनने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement