चित्र परिचय : 21 – स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते भाजयुमो कार्यकर्ता राजधनवार. भारतीय जनता युवा मोरचा के बैनर तले धनवार के नावाडीह स्थित विवाह भवन में स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज मोदी व संचालन प्रवीण सिंह ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मोरचा के प्रदेश मंत्री सुबोध राय, जिलाध्यक्ष विवेश जालान, उपाध्यक्ष मनोज यादव आदि ने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं. लेकिन वर्तमान में कई युवा नशे की गिरफ्त में फंसते नजर आ रहे हैं. नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा. कार्यक्रम को नकुल राय, कृष्णदेव रजक, सुशेन पांडेय, शशिभूषण पांडेय, महेश राय आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर अनिल राय, अविनाश सिंह, मन्नू सिंह, सच्चिदानंद सिंह, शंभु साव, मुकेश साव, विनोद गुप्ता, रामकिशोर सिंह आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
युवा दिवस के रूप में मनायी गयी विवेकानंद जयंती
चित्र परिचय : 21 – स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते भाजयुमो कार्यकर्ता राजधनवार. भारतीय जनता युवा मोरचा के बैनर तले धनवार के नावाडीह स्थित विवाह भवन में स्वामी विवेकानंद की 152वीं जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज मोदी व संचालन प्रवीण सिंह ने किया. इस […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement