18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अच्छाइयों से ही ईश्वर मिलेंगे : महाराज श्री

मधुबन में भव्य महामस्तकाभिषेक चित्र परिचय : 26-धार्मिक विधियां पूरी करवाते महराज, 27 – निकाली गयी यात्रा मधुबन. मधुबन में मध्यलोक संस्थान में विराजमान उच्चाराणाचार्य आचार्य परम पूज्य गुरुवर विनम्र सागर जी महाराज के सान्निध्य में भगवान पारसनाथ, बाहुबली व आचार्य विमल सागर जी महाराज के समाधि स्थल पर गुरुवार को भव्य महामस्तकाभिषेक का आयोजन […]

मधुबन में भव्य महामस्तकाभिषेक चित्र परिचय : 26-धार्मिक विधियां पूरी करवाते महराज, 27 – निकाली गयी यात्रा मधुबन. मधुबन में मध्यलोक संस्थान में विराजमान उच्चाराणाचार्य आचार्य परम पूज्य गुरुवर विनम्र सागर जी महाराज के सान्निध्य में भगवान पारसनाथ, बाहुबली व आचार्य विमल सागर जी महाराज के समाधि स्थल पर गुरुवार को भव्य महामस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया. इस दौरान महाराज श्री ससंघ व मधुबन में विराजमान कई साधु-संतों के मंगलमयी सान्निध्य में देश-विदेश से पधारे श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पारसनाथ, भगवान बाहुबली एवं विमल सागर जी के समाधि स्थल पर महामस्तकाभिषेक के अलावा शांतिधारा, पिच्छिका परिवर्तन एवं दीक्षार्थी भैया की गोद भरायी भी की गयी. मौके पर महाराज श्री विमल सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि इनसान अच्छाइओं से ही ईश्वर को प्राप्त कर सकता है. हजार पापों पर एक पुण्य और सौ असत्य पर एक सत्य भारी पड़ सकता है. इस दौरान भारी संख्या में कोलकाता, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली आदि के श्रद्धालु उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें