Advertisement
बहुमत की सरकार से ही विकास संभव
गिरिडीह/हजारीबाग रोड : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार से ही झारखंड का संपूर्ण विकास संभव है. मिली-जुली सरकार से राज्य का विकास संभव नहीं है. भाजपा ही झारखंड में स्थायी व मजबूत सरकार दे सकती है. यह बातें उन्होंने गुरुवार को बनियाडीह के फुटबॉल मैदान में […]
गिरिडीह/हजारीबाग रोड : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार से ही झारखंड का संपूर्ण विकास संभव है. मिली-जुली सरकार से राज्य का विकास संभव नहीं है.
भाजपा ही झारखंड में स्थायी व मजबूत सरकार दे सकती है. यह बातें उन्होंने गुरुवार को बनियाडीह के फुटबॉल मैदान में गिरिडीह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शहाबादी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि यह चुनाव झारखंड की अस्मिता व नवनिर्माण की लड़ाई है. झारखंड अटल बिहारी वाजपेयी की देन है.
उनका सपना था कि राज्य व यहां के लोगों का विकास हो. परंतु मिली-जुली सरकार के कारण जनता का विकास नहीं हो पाया. पाश्र्वनाथ की भूमि में ससांधनों की कमी बड़ी चुनौती है. इसे भाजपा ही दूर कर सकती है. स्वच्छ भारत के संकल्प के मद्देनजर कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तिजोरी साफ करती रही है. स्मृति ईरानी ने झारखंड में मजबूत सरकार के गठन के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की.
ये थे मौजूद : चुनावी सभा में रांची की मेयर आशा लकड़ा, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज, भाजपा नेत्री पूनम प्रकाश, संजू सिंह, प्रमीला मेहरा, बाबुल प्रसाद गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनोज सिंह, डॉ. विद्याभूषण, विभाकर पांडेय, मणिलाल साव, संजीत सिंह, दीपक पंडित, गोपाल विश्वकर्मा, लवण मंडल, मनोज शर्मा, प्यारी गोप, राजीव रंजन सिंह, संतोष विश्वकर्मा, प्रशांत प्रकाश, विवेश जालान, साठू ठाकुर, मुकेश जालान, प्रदीप शर्मा, अशोक दास, मनोहर तिवारी, नरेंद्र शर्मा, नीरज शहाबादी, गुड्डू सिंह, नरेश कुमार, उदय विश्वकर्मा, विक्की मंडल आदि थे.
इधर, स्मृति ईरानी ने गुरुवार को सरिया के ताड़ी मैदान में भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को भी संबोधित किया. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गंठबंधन की सरकार से राज्य का भला नहीं होने वाला है. जब तक झारखंड में पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं बनेगी तब तक राज्य का विकास नहीं हो सकता है. भाकपा माले पर निशाने साधते हुए कहा कि लाल झंडा विकास को अवरूद्द करने की पार्टी है़ 25 साल तक माले ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया लेकिन स्थिति सबके सामने है.
भाजपा के नेतृत्व में ही राज्य का विकास संभव है. इसलिए लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में गोलबंद हो और भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प ले. भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो ने कहा कि मौका मिला तो बगोदर विस में विकास की बयार बहायी जायेगी. साथ ही जनमुद्दों का समाधान किया जायेगा. सभा को रांची की मेयर आशा लकड़ा समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. मौके पर महेश मोदी, नकुल मंडल, सचिंद्र सिंह, उदय गुप्ता, लखन मेहता, आशिष कुमार बोर्डर, अवध किशोर पांडेय, राजेंद्र मोदी, छोटू मंडल, अरविंद महतो, सेनु अग्रवाल समेत लोग मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement