तसवीर मेल से भेजा जा रहा है़ बगोदर. भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में सोमवार को भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने सरिया बाजार में रैली निकाली़ इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की गयी़ रैली सरिया अस्पताल मैदान से निकाली गयी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे सरिया बाजार का भ्रमण किया. कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर नुक्कड़ सभा भी की. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र की जनता को अंधकार में रख कर शासन करने का काम किया़ क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है. मौके पर नकुल मंडल, सचिंद्र सिंह, लखन मेहता, जय मंडल, महेश मोदी, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र मोदी, बबलू मंडल, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे़
BREAKING NEWS
भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने सरिया बाजार में निकाली रैली
तसवीर मेल से भेजा जा रहा है़ बगोदर. भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में सोमवार को भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने सरिया बाजार में रैली निकाली़ इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की गयी़ रैली सरिया अस्पताल मैदान से निकाली गयी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement