18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विधायक ने पूरे राज्य के आंदोलनों का नेतृत्व किया : माले

बगोदर. भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में प्रखंड के विभिन्न जोन में जन संपर्क अभियान चलाया गया. मध्य जोन में ओरा, कुसमर्जा पंचायत की संयुक्त बैठक पथलडीहा में हुई़ बैठक में माले नेता परमेश्वर महतो, संदीप जायसवाल, प्रखंड सचिव पवन महतो, वहीं बगोदर बाजार पश्चिमी जोन में अटका, धरगुल्ली, मुंडरों में भी […]

बगोदर. भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में प्रखंड के विभिन्न जोन में जन संपर्क अभियान चलाया गया. मध्य जोन में ओरा, कुसमर्जा पंचायत की संयुक्त बैठक पथलडीहा में हुई़ बैठक में माले नेता परमेश्वर महतो, संदीप जायसवाल, प्रखंड सचिव पवन महतो, वहीं बगोदर बाजार पश्चिमी जोन में अटका, धरगुल्ली, मुंडरों में भी माले कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी़ माले के प्रखंड सचिव पवन कुमार महतो ने बताया कि माले का जनता के साथ रोज का रिश्ता है़ इसलिए माले को भारी समर्थन मिल रहा है़ उन्होंने कहा कि बगोदर समेत पूरे राज्य में उनके विधायक ने तमाम जन आंदोलनों का नेतृत्व किया है़ 14 साल में दस साल तक झारखंड में शासन करने वाली भाजपा राज्य के इस हालात के लिए दोषी है और आज एक बार जनता को पूर्ण बहुमत व स्थायी सरकार के नारे से जनता को बरगला रही है़ इस अभियान में मुख्तार अंसारी, जागेश्वर महतो, शेख बदरूद्दीन, रामजी मंडल, मनोहर लाल मंडल, जिवाधन मंडल, महेंद्र मंडल, रामेश्वर मोदी, विनोद वर्णवाल आदि थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें