सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग

Published at :25 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग

भेलवाघाटी. देवरी प्रखंड अंतर्गत तिलकडीह पंचायत के ग्रामीणों ने घटबेथान से गरही मिशन तक बन रहे सड़क निर्माण की जांच की मांग की है. स्थानीय ग्रामीण छोटका मरांडी, सुरेश मरांडी, हरिदयाल तुरी, मती मुर्मू, कारू मंडल, शक्ति पासी, मुकेश कुमार राय, विजय कुमार सिंह आदि ने कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल […]

विज्ञापन

भेलवाघाटी. देवरी प्रखंड अंतर्गत तिलकडीह पंचायत के ग्रामीणों ने घटबेथान से गरही मिशन तक बन रहे सड़क निर्माण की जांच की मांग की है. स्थानीय ग्रामीण छोटका मरांडी, सुरेश मरांडी, हरिदयाल तुरी, मती मुर्मू, कारू मंडल, शक्ति पासी, मुकेश कुमार राय, विजय कुमार सिंह आदि ने कहा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. सूचना के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है. जगह-जगह सड़क टूट रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने डीसी से सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है. इधर, कनीय अभियंता ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत की सूचना अभी नहीं मिली है. सूचना मिलने के बाद निर्माण कार्य की जांच की जायेगी और दोषी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola