भाजपा ने बूथ मजबूती पर दिया जोर

Published at :21 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने बूथ मजबूती पर दिया जोर

भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को डाक बंगला परिसर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अंजन कुमार सिन्हा ने की. प्रखंड प्रभारी मनमीत कुमार ने बूथ मजबूती पर विशेष जोर दिया. कहा कि कोडरमा लोकसभा की तरह पार्टी कार्यकर्ता को पुन: विधानसभा चुनाव के लिए जी-जान से मेहनत करनी होगी. पूरे देश में भाजपा एक […]

विज्ञापन

भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को डाक बंगला परिसर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अंजन कुमार सिन्हा ने की. प्रखंड प्रभारी मनमीत कुमार ने बूथ मजबूती पर विशेष जोर दिया. कहा कि कोडरमा लोकसभा की तरह पार्टी कार्यकर्ता को पुन: विधानसभा चुनाव के लिए जी-जान से मेहनत करनी होगी.

पूरे देश में भाजपा एक नया संदेश देने का काम कर रही है. महाराष्ट्र व हरियाणा में बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की तरह जमुआ विधानसभा में भी काम करने की जरूरत है. उन्होंने 26 अक्तूबर को प्रखंड स्तर पर आयोजित सम्मेलन को सफल करने की बात कही. बैठक में श्यामनंदन तिवारी, किशुन हाजरा, संजय हाजरा, मुन्ना कुमार राय, अशोक सिंह, दशरथ प्रसाद वर्मा, मनोज कुमार सिन्हा, महेंद्र कुमार, कैलाश साव, धनेश्वर वर्मा, बालेश्वर वर्मा, वकील विश्वकर्मा, मनोज सिंह, सुनील साव आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola