महिला की गला रेत कर हत्या, घर में अकेली थी

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद गांव में 50 वर्षीय लीलावती देवी की उसके घर में ही गला रेत कर हत्या कर दी गयी. बुधवार दोपहर को लोगों ने शव को देखा. मामले की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. हत्या किस कारण से की गयी […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद गांव में 50 वर्षीय लीलावती देवी की उसके घर में ही गला रेत कर हत्या कर दी गयी. बुधवार दोपहर को लोगों ने शव को देखा.
मामले की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. हत्या किस कारण से की गयी है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि लीलावती देवी की दो शादी हुई थी. पहला पति देवघर का तथा दूसरा पति राजकुमार साव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद गांव का रहने वाला था.
हालांकि दोनों पति की मौत हो चुकी है. फिलहाल लीलावती अपने बेटे-बहू के साथ कैलीबाद स्थित घर में रहती थी. घटना के समय मृतका घर पर अकेली थी. बेटा-बहू अपने तीनों बच्चों के साथ 10 दिन पहले पूजा के लिए देवघर गये हुए थे. घटना की सूचना पर वे लोग कैलीबाद पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




