गिरिडीह में फिर शुरू हो गयी कोयला की तस्करी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : जिले में कोयला तस्करी फिर शुरू हो गयी है. कहीं माइंस के अंदर घुसकर कोयला चोरी की जा रही है तो कहीं अवैध खनन किया जा रहा है. यह कोयला बाइक व बैलगाड़ी पर लादकर इसकी तस्करी की जा रही है. कोयला चोरी के खेल को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा है. […]
विज्ञापन
गिरिडीह : जिले में कोयला तस्करी फिर शुरू हो गयी है. कहीं माइंस के अंदर घुसकर कोयला चोरी की जा रही है तो कहीं अवैध खनन किया जा रहा है. यह कोयला बाइक व बैलगाड़ी पर लादकर इसकी तस्करी की जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
कोयला चोरी के खेल को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा है. गिरोह में शामिल लोग कोयला का अवैध खनन कराने से लेकर उसे बिहार भेजने तक का काम कर रहे हैं. बताया जाता है कि शाम ढलते ही कोयला चोर कबरीबाद माइंस, ओपेनकास्ट माइंस के समीप मंडराने लगते हैं और मौका मिलते ही माइंस में घुसकर कोयला की चोरी करते हैं.
कई जगहों पर हो रहा अवैध खनन : ओपनेकास्ट माइंस के पीछे, भूतनाथ, अकदोनी के समीप, भदुआ, महुआपथारी, कबरीबाद माइंस के समीप, बुढ़ियाडीह, मुर्गियाटेंगरी, अंबाटांड़ के समीप कोयला का अवैध खनन किया जा रहा है. यहां दिन के उजाले में भी अवैध तरीके से कोयला खनन किया जा रहा है. जिन स्थानों पर कोयला का अवैध खनन हो रहा है उनमें भदुआ, महुआपथारी व अकदोनी के समीप का इलाके में आये दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं.
पावर सब ग्रिड के पास होती है वसूली : कोयला चोरी व खनन के बाद देर रात से ही बैलगाड़ियों व बाइकों पर कोयला लादकर अन्यत्र भेजा जाता है. कोयला लेकर जब बैलगाड़ी निकलते हैं तो नरेंद्रपुर के आगे पावर सब ग्रिड के पास बैलगाड़ियों से 200-200 रुपये की वसूली की जाती है. वसूली में पुल के समीप एक गांव के दो युवक जुटे रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन