बेंगाबाद के 15 मजदूर फंसे हैं हैदराबाद में
Updated at : 13 Dec 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

मजदूरों को ले जाने वाला ठेकेदार एडवांस लेकर फरार बेंगाबाद : बेंगाबाद से मजदूरी के लिए हैदराबाद ले जाये गये 15 मजदूर वहां फंस गये हैं. पिछले डेढ़ माह से उन्हें न ठीक से भोजन मिल रहा है और वे वापस आ पा रहे हैं. इनमें चार बाल मजदूर भी शामिल हैं. वहां फंसे मजदूरों […]
विज्ञापन
मजदूरों को ले जाने वाला ठेकेदार एडवांस लेकर फरार
बेंगाबाद : बेंगाबाद से मजदूरी के लिए हैदराबाद ले जाये गये 15 मजदूर वहां फंस गये हैं. पिछले डेढ़ माह से उन्हें न ठीक से भोजन मिल रहा है और वे वापस आ पा रहे हैं. इनमें चार बाल मजदूर भी शामिल हैं. वहां फंसे मजदूरों ने किसी प्रकार अपनी व्यथा परिजनों को बता दी है, लेकिन उनके पास पैसे नहीं रहने व ठेकेदार के चंगुल में फंसे होने के कारण चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जब मजदूरों के परिजन ठेकेदार से संपर्क करने उसके घर गये तो उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया. मामला ताराजोरी पंचायत का है.
क्या है मामला :ताराजोरी पंचायत के जोनराबेड़ा, समुडीह और ताराजोरी से 15 मजदूरों को बुढ़ई थाना क्षेत्र के नेमुआडीह का ठेकेदार डेढ़ माह पूर्व हैदराबाद के शमसाबाद शहर ले गया था. वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन सभी को काम में लगाया. कंपनी ने चार मजदूरों को बाल मजदूर होने के कारण काम में नहीं लगाया, जबकि शेष 11 को वहां काम पर रख लिया.
इसके बाद ठेकेदार ने कंपनी से एडवांस लेकर मजदूरों को एक दुकान से राशन लेने को कहा. इसके बाद वह वहां से निकल गया. फंसे मजदूरों ने परिजनों को बताया कि राशन दुकान से काफी कम सामान मिलता है. इससे सभी का पेट नहीं भर पाता. एक माह पूरा होने पर मजदूर कंपनी से मजदूरी मांगने गये तो पता चला कि ठेकेदार पहले ही एडवांस ले चुका है.
मजदूरों के परिजनों को धमकाया : मजदूरों क परिजन जब इसकी शिकायत करने ठेकेदार से मिलने बुढई के नेमुआडीह गये तो ठेकेदार नहीं मिला. उसके पिता ने मजदूरों के परिजनों को धमकाकर भगा दिया. इधर ताराजोरी पंचायत समिति सदस्य रघु हेंब्रम ने बताया कि मजदूरों में जोनराबेड़ा के मनोज किस्कू, सामुडीह के लखीराम हेंब्रोम, ताराजोरी के प्रधान, नूनका, नरेश, रमेश, कटी, प्रेमचंद, विकास, दिनेश, संदीप, सोनाराम, अमृत, आनंद और विमल शामिल हैं. प्रशासन अविलंब पहल कर मजदूरों की सकुशल वापसी कराये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




