पति ने पत्नी का गला घोंटा दहेज हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी टुंडी के केसीडीह गांव का मामला पूर्वी टुंडी : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत केसीडीह गांव में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत दिनेश भोक्ता ने अपनी पत्नी कलावती देवी (25) की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से ही आरोपी समेत परिवार के सभी सदस्य घर […]

विज्ञापन

पूर्वी टुंडी के केसीडीह गांव का मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्वी टुंडी : पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत केसीडीह गांव में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत दिनेश भोक्ता ने अपनी पत्नी कलावती देवी (25) की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद से ही आरोपी समेत परिवार के सभी सदस्य घर से फरार हैं. मृतका के पिता कोका सूझर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पूर्वी टुंडी थाना में मामला दर्ज कराया है, हालांकि हत्या का कारण पति का शकमिजाजी होना बताया जा रहा है.

दिन भर झगड़ते रहे पति-पत्नी, रात को शराब के नशे में गला दबा दिया : ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था. एक पड़ोसी महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे पति-पत्नी को समझा बुझाकर झगड़ा नहीं करने की सलाह लोगों ने दी थी.

दिनेश के पिता भी सुबह पड़ोस के गांव के खलिहान में मजदूरी करने निकल गये थे, जबकि उसकी मां कुछ दिन पूर्व ही अपने एक रिश्तेदार के यहां काली पूजा में गयी हुई थी. घर में पति-पत्नी और एक चार साल का बेटा के अलावा कोई नहीं था. इधर, पति-पत्नी का झगड़ा दिन भर जारी रहा.

दिनेश शराब के नशे में धुत था और रात को आवेश में आकर उसने अपनी पत्नी का गला दबा कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया. आसपास के लोगों को जब घटना की सूचना मिली तो उन्होंने मृतका के मायके मारगो मुंडा (देवघर) को इसकी सूचना देर रात को दी.

इधर, तब तक घर के सभी सदस्य फरार हो गये. देर रात लगभग 12 बजे मृतका के पिता ने पूर्वी टुंडी थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बुधवार सुबह पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में थानेदार कमलनाथ मुंडा ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola