कमल फूल छपी साड़ी बांटी भाजपा जिलाध्यक्ष पर केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन का आरोप बगोदर के कांदु टोला से दो साड़ियां भी जब्त बगोदर : वोटरों को कमल फूल प्रिंटेड साड़ी बांटे जाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि साड़ी बांटने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एफएसटी […]
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
बगोदर के कांदु टोला से दो साड़ियां भी जब्त
बगोदर : वोटरों को कमल फूल प्रिंटेड साड़ी बांटे जाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि साड़ी बांटने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एफएसटी उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी व सरिया एसआइ किशन कुमार ने यह कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान बगोदर के कांदू टोला से ऐसी दो साड़ियां भी जब्त की गयीं. इसके बाद बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया.
इस बाबत थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एफएसटी उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में भाजपा के जिला अध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










