हाथियों के झुंड ने धान की फसल को किया नष्ट

जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के मुंडाटांड़ में हाथियों के झुंड ने कई किसानों की फसल को नष्ट कर दिया. इधर, हाथियों को भगाने के लिए बाकुड़ा(बंगाल) की टीम गांव पहुंच चुकी है. बता दें कि रविवार देर रात को चचघरा पंचायत के मकोरिया जंगल में 13 हाथियों के झुंड को देखा गया था. जंगल […]
जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के मुंडाटांड़ में हाथियों के झुंड ने कई किसानों की फसल को नष्ट कर दिया. इधर, हाथियों को भगाने के लिए बाकुड़ा(बंगाल) की टीम गांव पहुंच चुकी है. बता दें कि रविवार देर रात को चचघरा पंचायत के मकोरिया जंगल में 13 हाथियों के झुंड को देखा गया था. जंगल में हाथियों के झुंड को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गये थे.
वन रोपण पदाधिकारी जमुआ को सूचना दी गयी थी. इधर सोमवार देर रात को हाथियों का झुंड मुंडाटांड़ गांव में पहुंच गया और एतवारी महतो, रामचंद्र प्रसाद वर्मा, हरखू महतो, बलदेव महतो, धनराज महतो व पंचानंद प्रसाद वर्मा के खेतों में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया. इधर मामले को ले जमुआ वन रोपण पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुंडाटांड़ में 13 हाथियों का झुंड पहुंचा है.
कुछ किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है. हालांकि हाथियों को गांव से बाहर करने के लिए वन रक्षी लगे हुए हैं. पटाखे एवं मशाल के माध्यम से खेदड़ने का काम जारी है. साथ ही बाकुड़ा (बंगाल ) से हाथियों को खदेड़ने के लिए टीम पहुंच चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




