फाइनेंस कंपनी कर्मी की संदिग्ध स्थिति में मौत

Updated at : 04 Nov 2019 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी कर्मी की संदिग्ध स्थिति में मौत

गिरिडीह : नगर थाना इलाके में मोहलीचुवां में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक का नाम दीपक कुमार (28 वर्ष) है जो बिहार के किशनगंज का रहनेवाला था. वर्तमान में वह मोहलीचुवां में एक किराये के कमरे में रहता था. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना इलाके में मोहलीचुवां में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक का नाम दीपक कुमार (28 वर्ष) है जो बिहार के किशनगंज का रहनेवाला था.

वर्तमान में वह मोहलीचुवां में एक किराये के कमरे में रहता था. बताया जाता है कि शनिवार को गृहस्वामी की नजर कमरे में पंखे से झूल रही दीपक की लाश पर पड़ी. इसकी सूचना नगर पुलिस को दी गयी. पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. इधर, चर्चा है कि दीपक ने आत्महत्या की है.

हालांकि, पुलिस को मृतक के कमरे से किसी प्रकार का नोट नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि रविवार को मृतक के परिजन किशनगंज से गिरिडीह पहुंचे और शव को उनके हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola