दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग हुए घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मामला देवरी थाना क्षेत्र की बांसडीह पंचायत के हजरूआ गांव का देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की बांसडीह पंचायत अंतर्गत हजरुआ गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गये. घटना सोमवार की दोपहर दो बजे की है. मारपीट में एक पक्ष के नारायण राणा, अजय राणा व […]
विज्ञापन
मामला देवरी थाना क्षेत्र की बांसडीह पंचायत के हजरूआ गांव का
आपके शहर में
विज्ञापन
देवरी : देवरी थाना क्षेत्र की बांसडीह पंचायत अंतर्गत हजरुआ गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गये. घटना सोमवार की दोपहर दो बजे की है. मारपीट में एक पक्ष के नारायण राणा, अजय राणा व दीपक राणा व दूसरे पक्ष के कृष्णदेव राणा व रूपेश राणा घायल है. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती करवाया गया.
घायल नारायण राणा के मुताबिक अलग मंदिर बनाने को लेकर उत्पन्न विवाद को लेकर कहा-सुनी के बाद रंजीत राणा व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा दोपहर दो बजे ईंट, पत्थर, रड तलवार व लाठी से लैस होकर अचानक हमलाकर घायल कर दिया. मारपीट की सूचना देवरी पुलिस को दे दी गयी है. दूसरे पक्ष के रूपेश राणा के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर नारायण राणा व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन