हाथियों के झुंड ने बिराजपुर में मचाया उत्पात

Updated at : 15 Oct 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों के झुंड ने बिराजपुर में मचाया उत्पात

पांच एकड़ खेत में लगी धान की फसल बर्बाद की बिरनी : बिरनी प्रखंड अंतर्गत बाराडीह पंचायत के बिराजपुर गांव में रविवार की रात 17 हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव के आधा दर्जन किसानों के करीब पांच एकड़ खेत में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया. सोमवार […]

विज्ञापन

पांच एकड़ खेत में लगी धान की फसल बर्बाद की

बिरनी : बिरनी प्रखंड अंतर्गत बाराडीह पंचायत के बिराजपुर गांव में रविवार की रात 17 हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव के आधा दर्जन किसानों के करीब पांच एकड़ खेत में लगी धान की फसल को नष्ट कर दिया. सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गये तो देखा कि हाथियों का झुंड खेतों में धान की फसल को बर्बाद कर रहा है.
किसी प्रकार ग्रामीणों ने हाथियों को गांव से खदेड़ा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ यादव, जिप सदस्य कैलाश यादव, माले नेता सहदेव यादव को दी. मुखिया प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी उप वन संरक्षक हरिशंकर वर्मा को दी. बताया कि हाथियों ने मूरत महतो, रूपलाल सिंह, होरिल महतो, खोशो सिंह, जगदीश महतो, सुखदेव सिंह, कुंजो सिंह के खेत में लगी धान की फसल को बर्बाद कर दिया है.
विभाग अविलंब किसानों को मुआवजा दे. इधर उप वन संरक्षक हरिशंकर वर्मा ने बताया कि अभी हाथियों का झुंड सरिया के जंगल में है. हाथियों को भगाने के लिए बांकुड़ा की टीम को बुलाया गया है. जब तक टीम नहीं आती, लोग हाथियों से दूर रहें. विभाग को रिपोर्ट भेजकर किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola