बैंक ग्राहकों को निशाना बना रहे बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 5:22 AM
बेंगाबाद : बेंगाबाद में इन दिनों बैंक ग्राहकों को बदमाशा निशाना बना रहे हैं. तीन दिन के अंतराल में दो बैंकों के ग्राहकों से 30 हजार की छिनतई की घटनाओं ने पुलिस के समक्ष भी चुनौती खड़ी कर दी है. इधर, लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को ले पुलिस विभिन्न बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे […]
बेंगाबाद : बेंगाबाद में इन दिनों बैंक ग्राहकों को बदमाशा निशाना बना रहे हैं. तीन दिन के अंतराल में दो बैंकों के ग्राहकों से 30 हजार की छिनतई की घटनाओं ने पुलिस के समक्ष भी चुनौती खड़ी कर दी है.
इधर, लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को ले पुलिस विभिन्न बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर देर तक बैंकों में अड्डाबाजी करने वाले संदिग्धों की तलाश भी शुरू कर दी है. गत शनिवार को घाघरा गांव के एक मैकेनिक ने यूनियन बैंक से 10 हजार की राशि निकालकर डिक्की में रखा. इस बीच मोबाइल पर कॉल आ गया और वह बात करने में लीन हो गया. इसी क्रम में घात लगाये बदमाशों ने डिक्की तोड़कर राशि टपा ली.
सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा से केंदुआटांड़ के चुडू मरांडी ने पीएम आवास की 20 हजार रुपये निकाले. रुपये झोले में लेकर पत्नी के साथ साइकिल से घर आने लगा. इसर बीच घात लगाये बदमाश ने पंचायत सचिव का झांसा देकर राशि से भरा झोला झपट लिया और बाइक से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










