गावां के रास्ते बिहार भेजी जा रही शराब
Updated at : 24 Aug 2019 3:02 AM (IST)
विज्ञापन

गावां-सतगावां पथ पर जंगलों के बीच से ले जाये जाते हैं शराब लदे वाहन गावां : अवैध रूप से शराब के कारोबार के मामले में गावां सेफ जोन बन गया है. गावां प्रखंड कोडरमा जिला व बिहार राज्य की सीमा पर स्थित है. प्रखंड के रास्ते से आसानी से शराब भरे वाहन की खेप बिहार […]
विज्ञापन
गावां-सतगावां पथ पर जंगलों के बीच से ले जाये जाते हैं शराब लदे वाहन
गावां : अवैध रूप से शराब के कारोबार के मामले में गावां सेफ जोन बन गया है. गावां प्रखंड कोडरमा जिला व बिहार राज्य की सीमा पर स्थित है. प्रखंड के रास्ते से आसानी से शराब भरे वाहन की खेप बिहार भेजी जा रही है. गावां-सतगावां पथ पर कई जंगल हैं, जिसके रास्ते आसानी से शराब को बिहार भेजा जा रहा है. इसका खुलासा पिछले दिनों को माल्डा-पिहरा पथ पर नगवां गांव के पास पकड़े गये शराब लदे वाहन से हुआ है. नगवां के पास ग्रामीणों ने शराब लदी स्काॅर्पियो को ग्रामीणों ने रोका तो उसमें बीयर, देशी शराब का पाउच आदि बरामद किये गये.
वाहन पर लगा था गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल का बोर्ड : शराब लदे जिस वाहन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था, उसके आगे व पीछे के नंबर प्लेट व वाहन के आगे गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल लिखा है. इससे पता चलता है कि शराब माफिया सरकारी वाहन का नेम प्लेट लगाकर शराब की तस्करी कर रहे थे, जिससे किसी को वाहन पर कोई संदेह नहीं हो और वे शराब लदे वाहन को आसानी से निर्धारित स्थान पर पहुंचा सकें.
ग्रामीणों की मानें तो पिछले कुछ माह से उक्त वाहन को गावां प्रखंड स्थित पिहरा माल्डा पथ, गावां सतगावां पथ में आवाजाही करते देखा जा रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग छोटे-मोटे होटलों आदि में छापामारी कर खानापूर्ति करता है, जबकि बड़े माफियाओं पर उसका ध्यान नहीं जाता .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




